भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है कांग्रेस, हरियाणा में जीत के बाद विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी

नई दिल्ली: बीजेपी को हरियाणा में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी हेडक्वॉर्टर पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया तो कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे भारत के खिलाफ अंतरराष्ट

4 1 4
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: बीजेपी को हरियाणा में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी हेडक्वॉर्टर पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया तो कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा हैं और इस खेल में शामिल हैं। पीएम ने कहा कि बीते कुछ वक्त से भारत के खिलाफ कई तरह के षडयंत्र चल रहे हैं। भारत के लोकतंत्र, अर्थतंत्र और सामाजिक तानेबाने को कमजोर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय साजिशें हो रही हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी और उनके चट्टे बट्टे इस खेमे में, इस खेल में शामिल हैं। हरियाणा ने ऐसी साजिश को मुंहतोड़ जवाब दिया है। मोदी ने कहा कि इन दस सालों में केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा। हरियाणा में भी 10 साल में सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं है।

जनादेश की गूंज दूर तक जाएगी

मोदी ने कहा कि हरियाणा की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। हरियाणा की जीत हमारे विन्रम मुख्यमंत्री के कर्तव्यों की भी जीत है। झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब तक 13 चुनाव में हुए। हरियाणा के लोगों ने 10 चुनाव में हर पांच साल के बाद सरकार बदली। इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया वह अभूतपूर्व है। पहली बार ऐसा हुआ है कि पांच पांच साल के दो कार्यकाल पूरे करने वाली किसी सरकार को फिर से मौका मिला हो। हमें सीटें भी ज्यादा दी हैं और वोट शेयर भी ज्यादा दिए हैं। इस जनादेश की गूंज दूर दूर तक जाएगी। मोदी ने कहा कि में विकास के मुद्दे पर जनता ने बीजेपी की हैटट्रिक लगाई। यूपी, उत्तराखंड, असम, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य प्रदेश का जिक्र किया और कहा कि जहां बीजेपी सरकार बनाती है वहां जनता लंबे वक्त तक समर्थन देती है। कांग्रेस की कब किस सरकार की वापसी हुई है। 2011 में असम में उनकी सरकार लौटी थी बाकी कोई सरकार उनकी नहीं लौटी।

जाति जनगणना पर कांग्रेस पर निशाना

पीएम मोदी ने जाति जनगणना के मसले पर कांग्रेस पर निशाना साधा। दरअसल कांग्रेस लगातार जाति जनगणना की मांग कर रही है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानती है। इसलिए सरकार में आने के बाद कांग्रेस देश को, समाज को दांव पर लगाने से नहीं हिचकती। मोदी ने कहा कि देश देख रहा है कि कांग्रेस कैसे समाज में जाति का जहर फैलाने पर उतर आई है। जो लोग सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए, पीढ़ी दर पीढ़ी फाइव स्टार लाइफ जीते आ रहे हैं वे गरीब को जाति के नाम पर लड़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों पर सबसे ज्यादा अत्याचार किया। इतने दशकों तक उन्हें रोटी पानी मकान से वंचित रखा। ये वे लोग हैं जो 100 साल बाद भी किसी आदिवासी, दलित, पिछड़े को पीएम नहीं बनने देंगे। कांग्रेस का परिवार दलित, आदिवासियों, पिछड़ों से नफरत करता है। कांग्रेस दलित, पिछड़ों का आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक में देना चाहती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत में अराजकता फैलाकर देश को कमजोर करना चाहती है। इसलिए अलग अलग वर्गो को भड़का रहे हैं। लगातार आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों को भड़काने की कोशिश की लेकिन हरियाणा के किसानों ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया। कांग्रेस ने युवाओं को भी भड़काने की कोशिश की लेकिन उन्होंने भी करारा जवाब दिया।

कांग्रेस को कहा परजीवी

मोदी ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह परजीवी पार्टी बन गई है। हरियाणा में अकेले थी तो करारी हार मिली। जम्मू कश्मीर में उसकी सहयोगी पार्टी पहले से कह रही थी कि कांग्रेस की वजह से उसे नुकसान हो रहा है और नतीजों में भी वही दिखा। पीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों में भी यही देखा था कि कांग्रेस ने जितनी सीटे जीती उसमें आधी से ज्यादा सीटें अपने सहयोगियों की वजह से जीती हैं। जहां सहयोगियों ने कांग्रेस पर भरोसा किया वहां उनकी ही नैया डूब गई। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ऐसा जैसे बनना चाहती है जहां लोग अपनी विरासत पर गर्व ना करें, अपने संस्थाओं पर शंका करें। चुनाव आयोग, सेना, पुलिस, न्यायपालिका हर संस्था पर कांग्रेस दाग लगाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है। पीएम ने कहा कि जम्मू कश्मीर का चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने पहली बार वोट डाला जिन्हें पहले वह हक नहीं दिया गया था। मोदी ने कहा कि कुछ लोगों ने कहते थे कि आर्टिकल 370 हटने पर कश्मीर जल जाएगा, लेकिन कश्मीर जला नहीं खिला है और खिलखिलाया है। मोदी ने कहा कि हमने जम्मू कश्मीर में संविधान की स्प्रिट फिर से स्थापित की है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

गुजरात में GST चोरी के मामले में 33 लोग गिरफ्तार, राज्य के 14 स्थानों पर की छापेमारी

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद : फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये के जीएसटी चोरी करने के मामले में अहमदाबाद अपराध शाखा ने एक बड़े अंग्रेजी अखबार के पत्रकार महेश लांगा सहित राज्यभर से 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। हजारों करोड़ के भूमि घोटाला मामले में ब

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now